फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षणः दो ही लोगों ने की एप डाउनलोड

विज्ञापन
नप कार्यजालय में सक्षम युवाओं को स्वच्छता सर्वेक्षण एप के बारे में जानकारी देते हुए - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे 2020 की तैयारियों को लेकर नप कितना तैयार है इसका खुलासा आनलाइन फीडबैक में हो गया है। स्वच्छ भारत मिशन की तरफ से आनलाइन फीडबैक के जारी किए आंकड़ों में सामने आया है कि शहर फतेहाबाद में मात्र दो ही लोगों ने एप डाउनलोड करके अपना फीडबैक दिया है इसमें दोनों ही नप अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा नप ने शहर के लोगों को जागरूक करके स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे 2020 की एप डाउनलोड नहीं करवाई गई और न ही आनलाइन फीडबैक लिया गया। अब इस काम में फजीहत होते देख नप ने 70 सक्षम युवाओं को लगाया है। ये सक्षम युवा शहर में घूम कर लोगों के मोबाइल में एप डाउनलोड करवाएंगे और आनलाइन फीडबैक दर्ज करवाएंगे। रोजाना एक सक्षम युवा को 10 एप डाउनलोड करवाकर आनलाइन फीडबैक दिलवाना होगा।
विज्ञापन

31 जनवरी तक कभी भी आ सकती है टीम :
स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे को लेकर कभी भी टीम आ सकती है। टीम खुद भी लोगों का फीडबैक लेगी और आनलाइन भी जांच करेगी। दोनों को मिलाकर अंक जारी किए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन की तरफ से 4 जनवरी 31 जनवरी तक स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे का काम पूरा करना है।
स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे फीडबैक के 1500 अंक है, अभी तक दो ही लोगों ने एप डाउनलोड की है। फीडबैक में हम न बिछड़े इसलिए सक्षम युवाओं लगाया गया है। सक्षम युवाओं को टारगेट दिया गया है, जो सबसे ज्यादा डाउनलोड करवाएगा, उसे सम्मानित भी किया जाएगा। कुमार सौरभ, जिला संयोजक, स्वच्छ भारत मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें