फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आधे शहर में आज से शुरू होगी सफाई

Thu, 15 Jan 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के आधे हिस्से में वीरवार को 6वें दिन भी सफाई नहीं हुई है। लिखित अनुमति न मिलने से एजेंसी ने काम शुरू नहीं किया। एजेंसी के कर्मचारियों ने धरना शुरू किया और पार्षदों ने भी विरोध किया तो नगर परिषद अधिकारियों ने शाम को बैठक बुलाई। शाम को नगर परिषद प्रशासन ने एजेंसी का 6 माह का ठेका बढ़ा दिया। अब एजेंसी ही 6 माह तक सफाई करेगी। अब आज से सफाई शुरू होगी।
विज्ञापन

शहर के आधे हिस्से में सफाई न होने से पार्षद मोहन लाल नारंग, चंद्रभान अधिकारियों से मिले और व्यवस्था बनाने की मांग की। नगर परिषद ने शहर के आधे हिस्से में सफाई का ठेका वर्ष 2024 में सन राइज ग्रुप को दिया था। 25 सितंबर 2025 को ठेका खत्म हो गया और तीन माह तक बढ़ाया गया। दिसंबर 2025 में ठेका खत्म हुआ तो आश्वासन दिया गया कि बढ़ा दिया जाएगा लेकिन नहीं बढ़ा और बीते शनिवार से आधे शहर में सफाई बंद है।
12 वार्डों में सफाई बंद, पानी निकासी भी नहीं : शहर के 12 वार्डों में एजेंसी ने काम बंद कर रखा है। इसमें वार्ड 11 से 22 और 24 शामिल है। 6 दिन से सफाई न होने से कचरे के ढेर लग रहे हैं। सबसे ज्यादा शहर के हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी प्रभावित हो रही है। नालियों की सफाई न होने से जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन

नई एसओपी में पांच साल के लिए होगा ठेका : नगर निकाय ने सफाई के लिए नई गाइडलाइन जारी कर रखी है। इसके मुताबिक 5 साल के लिए एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। नई एसओपी के अनुसार गली का रिकॉर्ड होगा, मॉनिटरिंग होगी। नई एसओपी के तहत नगर परिषद प्रस्ताव तैयार करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें