फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सात साल बाद शुरू हुई गांव मेहूवाला की पानी की डिग्गियाें की सफाई

विज्ञापन
गांव मेहूवाला की डिग्गी से गाद निकालने का काम करते मनरेगा मजदूर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू खंड के गांव मेहूवाला में आखिरकार सात साल बाद पानी की डिग्गियों की सफाई का काम शुरू हो गया है। सरपंच उषा रानी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ने मनरेगा मजदूरों को लगाकर सफाई शुरू करवाई है। अमर उजाला ने अपने 11 अप्रैल के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिस पर ग्राम पंचायत ने संज्ञान लिया है। जलघर में पानी की एक डिग्गी की सफाई का काम मनरेगा के तहत शुरू करवा दिया है। साथ ही गांव में पीने के पानी की समस्या न हो, इसके लिए ट्रैक्टर पंप के माध्यम से जलघर तक पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव मेहूवाला के जलघर की पानी की डिग्गियों की पिछले सात सालों से सफाई नहीं हुई थी। जिस कारण इन डिग्गियों के तल पर गाद व गंदगी जमा हो चुकी थी। ग्रामीणों को यही पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा था। गांव के जलघर में दो डिग्गियां हैं, जिसमें नहरी पानी डाला जाता है। यहीं से पूरे गांव के घरों में पानी सप्लाई होता है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद जलघर की एक डिग्गी को खाली करके मनरेगा के तहत इसकी सफाई करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। अब 50 से अधिक मनरेगा मजदूरों को काम पर लगाकर सफाई को जल्दी से जल्दी से करवाने की कोशिश की जा रही है। इसकी सफाई के बाद जलघर की दूसरी डिग्गी से गाद निकालने का काम किया जाएगा। साथ ही आने वाले दिनों में नहर बंद होने से पहले ही दूसरी डिग्गी में पानी भरने के लिए ट्रैक्टर पंप की सहायता से पानी डाला जा रहा है, ताकि गांव में पेयजल की कोई समस्या न रहे।
कोट

पिछले कई सालों से गांव के जलघर की डिग्गियों की सफाई नहीं हुई थी। अब मनरेगा मजदूरों की मदद से जलघर की एक डिग्गी से गाद निकालने का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद दूसरी डिग्गी को साफ करवाया जाएगा। साथ ही जलघर में पानी की कमी न हो, इसके लिए ट्रैक्टर पंप से नहर से पानी निकालकर दूसरी डिग्गी में जमा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राकेश लोयल, सरपंच प्रतिनिधि, गांव मेहूवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें