फतेहाबाद। शहर के रतिया गेट स्थित एक निजी स्कूल के छात्र पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। हमले के बाद घायल छात्र गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी यशप्रीत सिंह को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में शहर पुलिस ने छात्र यशप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी गांव मताना निवासी राजेश, राहुल व संजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में यशप्रीत सिंह ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल की शनिवार को छुट्टी होने के बाद बाहर आया तो कक्षा में ही पढ़ने वाले राजेश, राहुल, संजय ने मारपीट शुरू कर दी। उसनेे बताया कि हमले के पीछे रंजिश यह है कि आरोपी शुक्रवार को उसके दोस्त के साथ झगड़ा कर रहे थे, इस दौरान उसने छुड़वा दिया था। इसी रंजिश ने में आरोपियों ने हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद