फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा 11वीं की सोमवार से और 9वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होने जा रही है। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड की तरफ से प्रश्नपत्र जारी कर दिए गए हैं। ये परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही होंगी।
इसके बाद बोर्ड रेंडम तौर पर खुद भी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेगा। जिले के सरकारी स्कूलों के करीब साढ़े 18 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़े निजी स्कूलों में भी परीक्षा को लेकर ये ही शेड्यूल रहेगा। परीक्षा का समय सुबह साढ़े 8 से साढ़े 11 बजे तक रहेगा।
- सरकारी स्कूलों के ये विद्यार्थी देंगे परीक्षा
कक्षा विद्यार्थी
9वीं 10,657
11वीं 7,959
- परीक्षा का ये रहेगा शेड्यूल
दिन कक्षा 11वीं कक्षा 9वीं
17 फरवरी इंग्लिश ....
18 फरवरी फाइन आर्ट हिंदी
19 फरवरी हिंदी
20 फरवरी गृह विज्ञान सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी कृषि -
22 फरवरी जियोग्राफी अंग्रेजी
24 फरवरी फिजिक्स
25 फरवरी फिजिकल एजुकेशन गणित
27 फरवरी कैमिस्ट्री -
28 फरवरी पंजाबी -
1 मार्च इतिहास -
3 मार्च गणित -
4 मार्च राजनीतिक विज्ञान संस्कृत
5 मार्च - पंजाबी
6 मार्च समाजशास्त्र -
- बीईओ से स्कूलों को जारी होंगे प्रश्नपत्र
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से प्रश्नपत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को जारी हुए हैं। यहां से बीईओ कार्यालय को मिले है। बीईओ कार्यालय अब शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों को प्रश्न पत्र जारी करेगा।
- कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। इसको लेकर बोर्ड की तरफ से शेड्यूल पहले ही जारी हो गया है। स्कूलों को नियम अनुसार परीक्षा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।