फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकानदारों और नगर परिषद कर्मचारियों में झड़प, गुस्साए दुकानदारों ने थाना रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने बुधवार को शहर के जवाहर चौक से थाना रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। थाना रोड पर दुकानदारों ने इसका विरोध किया और ट्रॉली में रखे सामान को जबरदस्ती उतारने का प्रयास किया। इस दौरान दुकानदार और कर्मचारियों में झड़प हो गई। दुकानदारों ने सफाई दरोगा के साथ धक्का-मुक्की की लेकिन पुलिसकर्मियों ने मामला बढ़ने से रोक लिया।
विज्ञापन

नगर परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण हटाते हुए कार्यालय में चले गए लेकिन गुस्साए दुकानदारों ने थाना रोड पर सामान रखकर जाम लगा दिया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानदार सुशील भाटिया, अशोक कुमार, रामकुमार ने कहा कि उन्होंने दुकानों से एक-एक फुट आगे ही सामान रखा है और नगर परिषद के कर्मचारी गुंडागर्दी करते हुए जबरदस्ती उठाकर ले गए और रोकने पर गाली-गलौज कर रहे हैं। हालात ये है कि दुकानदार अपनी दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं। करीब आधा घंटा तक थाना रोड पर जाम रहा। सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान दुकानदारों ने फैसला लिया कि वीरवार को इस मामले को लेकर उपायुक्त और डीएमसी से मिलेंगे।
दुकानदार बोले, कभी पुलिसकर्मी करते हैं तंग तो कभी नगर परिषद कर्मचारी
जाम लगा रहे दुकानदारों ने कहा कि कभी उन्हें आकर पुलिसकर्मी तंग करते है तो कभी नगर परिषद कर्मचारी आकर तंग करते है। नगर परिषद कर्मचारियों को जो मंथली देते है उनका सामान नहीं उठाया जा रहा है। पीली पट्टी लगाई गई थी उससे बाहर दुकानदार सामान नहीं रख रहे है फिर भी तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भी हुआ था विरोध
जिला नगर आयुक्त ने नगर परिषद अधिकारियों को सप्ताह में सोमवार और बुधवार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे रखे है। सोमवार को नगर परिषद अधिकारियों ने कर्मचारियों को साथ लेकर हिसार रोड, डीएसपी रोड, जवाहर चौक, थाना रोड, संन्यास आश्रम रोड पर अभियान चलाया था। इस दौरान जवाहर चौक और संन्यास आश्रम रोड पर विरोध हुआ था। इस दौरान दुकानदारों और कर्मचारियों के बीच हाथापाई हुई थी।
कोट
नगर परिषद की तरफ से जवाहर चौक और थाना रोड पर अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटने से दुकानदार खफा है। नगर परिषद का ये अभियान जारी रहेगा। दुकानदारों से भी अपील है कि वह अतिक्रमण न करें जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़े।
विज्ञापन

-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें