फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गर्मी बनी आफत, ट्रांसफार्मर के लोड बढ़ने से बार-बार लगते रहे बिजली के कट

विज्ञापन
फतेहाबाद 33 केवी सब स्टेशन में ऑवरहीट के बचानें के लिए पानी से ठंड़े किए जा रहे  ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में गर्मी ने प्रचंड रूप अख्तियार किया हुआ है। बुधवार को धूप छांव का खेल चलता रहा, लेकिन नमी भरी हवाएं चलने से उमस भरा माहौल रहा और लोगों को कूलर व पंखों के नीचे भी राहत नहीं मिली। वहीं बिजली का लोड बढ़ने के कारण फतेहाबाद के 33 केवी सब स्टेशन में लगे तीन बड़े ट्रांसफार्मर भी हीट मार गए, जिस कारण शहर में बार-बार बिजली के कट लगते रहे। ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए निगम के कर्मचारी उन पर लगातार पानी डालते रहे।
विज्ञापन


फतेहाबाद में बुधवार का दिन उमस भरा रहा। दिन में जहां तापमान 40 डिग्री रहा वहीं रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 22 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं व आद्रर्ता की मात्रा 40 फीसदी होने के कारण उमस का माहौल बना रहा। गर्मी अधिक होने के कारण बिजली का लोड भी बढ़ गया। भट्टूकलां रोड पर स्थित 33 केवी सब स्टेशन में आठ एमवीए के एक ट्रांसफार्मर बदलकर 10 एमवीए का लगाया गया है। वहीं दो अन्य ट्रांसफार्मर भी हैं, जिन पर भी लोड बढ़ गया है। लोड बढ़ने से शहर में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली की आंख मिचौली चलती रही।
एसबीआई रोड पर उद्योगों के लिए अलग से फीडर बनाया गया है और शहर की बिजली उधर भी जा रही है। जिस कारण 33 केवी सब स्टेशन के ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड बढ़ गया है। तीनों ट्रांसफार्मर लगातार हीट मार रहे हैं और शहर में बिजली के कट लग रहे हैं। फतेहाबाद के जीटी रोड, हंस कॉलोनी, हिसार रोड, लाजपत नगर, हुडा सेक्टर सहित अन्य इलाकों में घंटों-घंटों के कट लगे। कटों के कारण लोग अधिक परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

कोट

लोड बढ़ने के कारण 33 केवी सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर हीट मार रहे हैं। जिस कारण कट लगाने पड़ रहे हैं। इनको ठंडा रखने के लिए पंखों व पानी का प्रयोग किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र के लिए बनाए गए नए फीडर के कारण अधिक समस्या बढ़ी है। जिसका निवारण किया जा रहा है।
विज्ञापन


-मदनलाल, स्टेशन मास्टर, 33 केवी सब स्टेशन, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें