फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 20 मिनट की मूसलाधार बारिश में बह गए निकासी के दावे

Tue, 04 Aug 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में बारिश के बाद जलभराव। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार दोपहर सवा एक बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। फतेहाबाद शहर सहित रतिया, भूना और टोहाना क्षेत्र में लगभग 20 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तेज बारिश से फसलों को नया जीवन मिला है। वहीं जलभराव ने जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। मात्र 20 मिनट की बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कों व निचले इलाकों में पानी भर गया।
सिरसा-हिसार रोड, जवाहर चौक, भट्टू रोड, बीघड़ चौक, पुराना कोर्ट परिसर रोड, लाल बत्ती चौक और तुलसीदास चौक पर जलभराव से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान वीरसिंह, प्रकाश, जयबीर और सतपाल ने बताया कि बारिश संजीवनी बनकर आई है जिससे फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

एचएयू के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने से 4 से 6 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज-चमक के साथ अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं 7 और 8 अगस्त को आंशिक बादलवाई के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें