फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: क्रिकेट स्पर्धा में सिविल सर्जन भट्टू की टीम बनी विजेता

Wed, 01 Oct 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद । जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित जोन स्तरीय फतेहाबाद क्रिकेट संग्राम टूर्नामेंट में हांसी डेविल्स को हराकर सिविल सर्जन भट्टू (सीएसबी) की टीम विजेता बनी। गांव सिंथला में आयोजित प्रतियोगिता में हिसार सिविल हस्पताल, एमएसजी सिरसा, फतेहाबाद सिविल टाइगर्स सहित पांच टीमों के डॉक्टर्स व स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। सीएसबी के खिलाड़ी सोनू को सर्वश्रेष्ठ गेंबाज, हांसी के ए एस भड़ाना को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

डाॅ. राकेश कसवां ने कहा कि खेल से शरीर व मन स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव कम होता है। स्वास्थ्य विभाग की सराहनीय पहल है जिसमें सभी स्वास्थ्य कर्मचारी खेलों में भी अपना जौहर दिखा रहे हैं । इससे आपसी प्रेम भाईचारा सद्भाव भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को हार जीत की चिंता किए बगैर हमेशा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान विजेता पर विजेता टीम को ट्राफी देकर व खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैच में गोपाल बंसल ने उद्घोषक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें