फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर नागरिक अधिकार मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 14 Jul 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्य। स्त्रोत : मंच
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नागरिक अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही की घटनाओं का हवाला देते हुए जिले में व्याप्त भय और असुरक्षा के माहौल पर गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और इस मामले में जल्द से जल्द उचित व कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। ज्ञापन में हाल के दिनों में घटित कई गंभीर आपराधिक वारदात का उल्लेख किया है। इसमें खाराखेड़ी के पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या और रतिया चुंगी क्षेत्र में शव मिलने की घटना शामिल है।
इसके अतिरिक्त धांगड़ गांव से फतेहाबाद आ रहे राहगीर से बाइक छीनने, शहर में जुए के अड्डे संचालित होने और 4 मरला कॉलोनी में कथित देह व्यापार के भंडाफोड़ जैसी घटनाओं पर चिंता जताई है। मंच के संयोजक राजीव सेतिया के नेतृत्व में सौंपे गए मांग पत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांगें रखी गई हैं। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि संदिग्ध क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने सहित सभी अवैध धंधे पर तत्काल सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर पार्षद मोहन लाल नारंग, एडवोकेट सुशील बिश्नोई, पूर्व पार्षद शम्मी रत्ती, संदीप महिया, नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें