फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में सीबीसी जांच की किट खत्म, सैंपलिंग बंद

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सीबीसी जांच बंद होने के बाद लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में वीरवार को सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट) जांच के लिए सैंपल बंद कर दिए गए। सुबह 11 बजे लैब में सैंपल जांच के लिए किट खत्म हो गई। रोजाना 150 से 200 मरीजों की सीबीसी जांच होती है। सैंपल बंद करने के चलते मरीजों को परेशानी हुई और वापस भेज दिया गया। ओपीडी में आने वाले मरीजों के करीब एक घंटा और सैंपल लिए जाने थे लेकिन उससे पहले बंद कर दिया
विज्ञापन

लैब में किट खत्म होने को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से जानकारी थी लेकिन न ही खरीद की गई और न ही डिमांड भेजी गई। ओपीडी में आने वाले मरीजों के खून की जांच, मात्रा, इंफेक्शन का पता लगाने के लिए डॉक्टर सीबीसी जांच करवाते है। इसके चलते रोजाना 50 फीसदी तक सैंपल सीबीसी के ही लिए जाते हैं। नागरिक अस्पताल के ब्लड कलेक्शन सेंटर पर सुबह 12 बजे तक ही ओपीडी में आने वाले मरीजों के सैंपल लिए जाते है। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाता है। रिपोर्ट आने में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। मरीज सुबह सैंपल देने के लैब में खड़े रहे और 11 बजे ये कहकर वापस भेज दिया गया कि जांच नहीं होगी। कई मरीजों को बाहर लैब से 150 से 200 रुपये देकर सीबीसी जांच करवानी पड़ी।
विज्ञापन

कोट
सीबीसी जांच को लेकर सामान खत्म हो गया है। ऑर्डर किया जा चुका है और उम्मीद है सामान जल्द मिल जाएगा।
-डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें