फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में एचएसवीपी सेक्टर वासियों ने लघु सचिवालय में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में विभिन्न किसान, मजदूर व कर्मचारी संगठनों के बाद अब आम लोग भी उनके समर्थन में आने लगे हैं। फतेहाबाद के एचएसवीपी सेक्टरवासियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा स्टेट अर्बन सेक्टर कांफीडरेशन के आह्वान पर लघु सचिवालय में धरना दिया।
विज्ञापन

सेक्टर वासियों ने मांग की कि केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करे। धरने की अध्यक्षता सेक्टर तीन की आरडब्ल्यूए के प्रधान पवन शर्मा ने की। धरने को संबोधित करते हुए एडवोकेट देवीलाल ने कहा कि आरडब्ल्यूए किसान आंदोलन की मांगों का समर्थन करती है। केंद्र सरकार ने किसानों पर तीन कृषि कानूनों को थोप दिया है, जो सरासर अन्याय और तानाशाही है। आरडब्ल्यूए इन कानूनों को रद्द करने की मांग करती है। इसके अलावा प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हरियाणा के सेक्टर वासियों पर डाली गई एन्हांसमेंट को गलत बताया। एन्हांसमेंट को जल्दी वापस लेने की मांग की।
धरना स्थल पर किसानों के समर्थन में नारे लगाए गए और किसानों कि हर प्रकार से समर्थन करने का फैसला लिया गया। धरने में अशोक कुमार, सुभाष सैनी, उमेद सिंह सांगा, बिट्टू जुनेजा, पंकज बजाज, संदीप महिया, रामेश्वर धतरवाल, मोहन लाल नारंग, देवीलाल खरबास, शाहनवाज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें