फतेहाबाद में नगर परिषद का कम्युनिटी सेंटर।
फतेहाबाद। नगर परिषद का बीघड़ रोड पर बना कम्युनिटी सेंटर तीन साल बाद एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। नगर परिषद द्वारा ठेके पर देने के लिए कम्युनिटी सेंटर का लगाया गया टेंडर सिरे चढ़ गया है। ठेके पर लेने के लिए तीन एजेंसियां आई थी। शहर की ही एक एजेंसी ने सबसे ज्यादा रेट 5.51 लाख रुपये दिए हैं। नगर परिषद संबंधित एजेंसी को ठेका जारी करेगा।
नगर परिषद का कम्युनिटी सेंटर पिछले तीन साल से बंद पड़ा था, इससे पहले ठेके पर लेने वाली एजेंसी बीच में ही छोड़कर जा चुकी है।
शादी समारोह के लिए एक लाख रुपये तक वसूल सकेगा ठेकेदार
नगर परिषद के कम्युनिटी सेंटर में आम आदमी के लिए शादी समारोह करना आसान नहीं होगा। टेंडर की शर्त में नगर परिषद ने ठेकेदार को छूट दी है कि शादी समारोह के एक दिन का किराया एक लाख रुपये तक वसूल सकेगा। इसके अलावा अगर शादी समारोह कर्मचारी का है तो उससे 31000 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे। ऐसे में कम्युनिटी सेंटर में समारोह करना आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएगा।
कम्युनिटी सेंटर एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। जल्द ही इसे एजेंसी को ठेके पर दे दिया जाएगा। कम्युनिटी सेंटर शुरू होने से शहर की जनता को फायदा होगा।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद