फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान और 27 पार्षद 11 को 11 बजे नप कार्यालय में लेंगे शपथ

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में खाली पड़ीं प्रधान और पार्षदों की कुर्सियां। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रधान और सदस्य (पार्षद) का शपथ को लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है। सोमवार से नगर परिषद प्रधान और सदस्य औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लेंगे। उपायुक्त प्रदीप कुमार 11 जुलाई को सुबह 11 बजे प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय के सभागार कक्ष में होगा। इसको लेकर उपायुक्त कार्यालय की तरफ से नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और 27 पार्षदों को पत्र जारी करके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बुलाया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद में इस बार सबसे ज्यादा युवा पार्षद चुनकर आए हैं। इसमें निलांशी शर्मा सबसे कम उम्र की है। वार्ड नंबर दो की पार्षद निलांशी शर्मा 24 वर्ष की है। इसके अलावा वार्ड नंबर 18 से पार्षद स्नेहलता गर्ग और उनके पति अनिल गर्ग वार्ड नंबर 24 से पार्षद चुने गए हैं। दंपती सोमवार को पार्षद पद की शपथ लेगा। नगर निकाय चुनाव 19 जून को हुए थे और मतगणना 22 जून को हुई थी। सरकार की तरफ से हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके बाद अब 11 जुलाई को 19 दिनों बाद नवनिर्वाचित प्रधान और पार्षदों को शपथ दिलाई जा रही है।
ये हैं नवनिर्वाचित प्रधान और पार्षद
राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान
राजकुमार, वार्ड नंबर 1
निलांशी शर्मा, वार्ड नंबर 2
सुरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 3
किरण बाला, वार्ड नंबर 4
सरोज, वार्ड नंबर 5
रमेश चंद्र, वार्ड नंबर 6
नीलम रानी, वार्ड नंबर 7
चंद्रभान, वार्ड नंबर 8
सुभाष, वार्ड नंबर 9
ज्योति मेहता, वार्ड नंबर 10
मनोज कुमार, वार्ड नंबर 11
मोहनलाल, वार्ड नंबर 12
राधा सुधार, वार्ड नंबर 13
सुखदेव सिंह, वार्ड नंबर 14
नीलम कुमारी, वार्ड नंबर 15
ज्ञान सिंह, वार्ड नंबर 16
संजीव कुमार, वार्ड नंबर 17
स्नेहलता, वार्ड नंबर 18
निर्मल कुमार, वार्ड नंबर 19
रविंद्र कुमार, वार्ड नंबर 20
सविता टुटेजा, वार्ड नंबर 21
मोहिनी, वार्ड नंबर 22
अर्जुन, वार्ड नंबर 23
अनिल कुमार, वार्ड नंबर 24
बैंत सिंह, वार्ड नंबर 25
कपिल कुमार, वार्ड नंबर 26
गुरप्रीत सिंह, वार्ड नंबर 27
शपथ ग्रहण से एक दिन पहले विधायक देंगे लंच
विधायक दुड़ाराम ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले रविवार को फतेहाबाद के नवनिर्वाचित प्रधान और पार्षदों को लंच पर बुलाया है। रतिया रोड पर स्थित पैलेस में शहर के नवनिर्वाचित प्रधान और पार्षदों को लंच करवाया जाएगा। लंच के बहाने विधायक दुड़ाराम उपप्रधान पद को लेकर पार्षदों की नब्ज टटोलेंगे।
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद फतेहाबाद के नवनिर्वाचित प्रधान और सदस्यों को 11 जुलाई को 11 बजे नप कार्यालय में शपथ दिलवाई जाएगी। उपायुक्त शपथ दिलवाएंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सभी को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें