फतेहाबाद। गांव सालमखेड़ा में शुक्रवार की सुबह नहर किनारे पुलिस को कटा हुआ पैर मिला है। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया तो थोड़ी दूरी पर गांव चबलामोरी के पास नहर से दूसरा शव भी बरामद हुआ है, जो कि किसी व्यक्ति का है। पुलिस ने पैर और शव की पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। पैर पूरी तरह से मिट्टी से सना हुआ था।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को लोगों ने गांव सालमखेड़ा से निकलने वाली नहर के किनारे कटा हुआ पैर देखा, जो कि मिट्टी से पूरी तरह से सना हुआ था। पैर को लेकर पुलिस ने आसपास क्षेत्र में और नहर में सर्च अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक पैर किसी महिला का प्रतीत होता है। पुलिस को नहर में से ही कुछ दूरी पर एक और शव बरामद हुआ। हालांकि पुलिस को कटे हुए पैर का शव नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक जानवरों ने शव से पैर निकाला है और नहर किनारे छोड़ दिया।
कोट
गांव सालमखेड़ा में एक पैर बरामद हुआ है। सर्च अभियान के दौरान एक शव भी बरामद हुआ है। शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है।
-रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी