फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हुडा सेक्टर में कोठी में करवाई जा रही थी बाल मजदूरी, चोट लगी तो अस्पताल के सामने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हुड्डा सेक्टर तीन की एक कोठी में एक प्रवासी नाबालिग से काम करवाया जा रहा था। वीरवार दोपहर को घर में काम करने के दौरान उसके सीढियों से गिरने से चोट लग गई। जिसके बाद कोठी मालिक के रिश्तेदार बच्चे को निजी अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने बाबा श्याम वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान विजय सहारण को बताया। इसके बाद विजय सहारण ने बच्चे को उपचार करवाकर बाल सरंक्षण विभाग की टीम सुपुर्द कर दिया और शिकायत दी।
विज्ञापन

टीम ने बच्चे को कब्जे में लेने के बाद उसकी निशानदेही पर हुड्डा सेक्टर में संबंधित कोठी पर ले गई जहां उससे काम करवाया जा रहा था। टीम ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। जहां पर बच्चे की काउंसिलिंग की गई। लेकिन देर शाम को जिला बाल संरक्षण विभाग कर्मचारी बच्चे का मेडिकल करवाकर उसे ठहराने के लिए भटकते रहे। जिला मुख्यालय में बच्चों के ठहरने के लिए व्यवस्था न होने के चलते टीम वन स्टॉप सेंटर पर लेकर पहुंची लेकिन यहां भी ठहरने से मना कर दिया गया। लेकिन देर शाम तक कर्मचारी ठहराने को लेकर व्यवस्था करने में जुटे थे।

बच्चों का बचपन छीनकर उनसे काम करवाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
इस मामले में बच्चे को बाल संरक्षण विभाग को सौंपने वाले समाजसेवी विजय सहारण ने कहा की नाबालिग बच्चे को शिक्षा से वंचित रखकर उससे काम करवाना गंभीर अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विभाग द्वारा समय समय पर सर्च अभियान भी चलाया जाए। जिससे ऐसे काम करने वालों पर रोक लग सके।
विज्ञापन

कोट
वीरवार दोपहर को सूचना मिली थी। इसके बाद बच्चे की निशानदेही पर टीम मौके पर गई थी। बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया है। बच्चे का मेडिकल हो चुका है। फिलहाल समिति ही मामले की जांच कर रही है। जिला बाल संरक्षण द्वारा समय-समय पर ढाबों, घरों, दुकानों और होटलों में चेकिंग भी की जाती जाती है ताकि बाल मजदूरी को रोका जा सके।
विज्ञापन

-शिव कुमार, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें