फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल फतेहाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। टोहाना में राज्य सभा सांसद डाॅ. डीपी वत्स जबकि रतिया में विधायक दुड़ाराम ध्वजारोहण करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस समारोह में भाग लेने आएंगे। इस दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन भी जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री 14 अगस्त को यहीं पर रात्रि ठहराव करके 15 अगस्त को जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। डीईओ दयानंद सिहाग का कहना है कि मुख्यमंत्री ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी करेंगे। इस अभियान के तहत नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के नाम पर पौधे लगाए जाएंगे। जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा तक उस पौधे की देखभाल करेगा, उसे बोर्ड परीक्षा में पांच प्रतिशत अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें