फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य सुरक्षा विभाग ने राशन डिपो से लिए सरसों तेल के सैंपल

विज्ञापन
जाखल मंडी की मास्टर कॉलोनी स्थित राशन डिपो पर कागजी कार्रवाई करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
जाखल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को जाखल मंडी की मास्टर कॉलोनी स्थित राशन डिपो पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान सरसों के तेल की सैंपलिंग की गई। उड़नदस्ते के आने की सूचना के चलते दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद ने बताया कि जाखल मंडी से राशन डिपो पर मिलने वाले सरसों के तेल संबंधी अनियमितता को लेकर बार-बार शिकायतें आ रही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारियों की ओर से संयुक्त टीम बनाकर राशन डिपो पर भेजी गई है। उनकी टीम ने सरसों के तेल की 12 बोतलों के तीन अलग-अलग सैंपल लिए हैं। हालांकि, स्टॉक के आधार पर सरसों का तेल पूरा पाया गया है। डॉ. आजाद सिंह ने बताया कि सरसों के तेल के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। वहां से आई रिपोर्ट के आधार पर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के प्रभारी राजेश कुमार, खाद्य पूर्ति विभाग से राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह व एएसआई साधुराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें