फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चंद्रशेखर आजाद क्लब ने 9 विकेट से जीता मैच

Tue, 20 Oct 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
क्रिकेट विजेता टीम विजयी चिहन बनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। दशहरे पर मिलेनियम स्कूल के खेल मैदान में चंद्रशेखर आजाद क्लब और आईएमए टोहाना के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 15-15 ओवर के मुकाबले में चंद्रशेखर आजाद क्लब ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आईएमए टोहाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे चंद्रशेखर आजाद क्लब के ओपनर विक्की जांगड़ा और अक्षदीप सिंह ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों की बल्लेबाजी से टीम ने लक्ष्य हासिल करने की मजबूत नींव रखी। क्लब ने एक विकेट खोकर जीत दर्ज की।
मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार दिए गए। हैरी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और विक्की जांगड़ा को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर चुना गया। डॉ. अभिनव ठाकुर सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक रहे। डॉ. बासु गर्ग और डॉ. हरीश कटारिया को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। अक्षदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

मिलेनियम स्कूल की प्रिंसिपल ममता ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। खेल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की सीख भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें