फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खराब स्ट्रीट लाइट देख चेयरमैन भड़के, सीएमओ को फोन कर जताई नाराजगी

Fri, 16 May 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद अस्पताल के रिहायशी  कैंपस में कर्मचारी अव्यवस्था को लेकर चेयरमैन से ​शिकायत करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए अस्पताल के सामने कबीर बस्ती में बनाए गए कैंपस का स्वच्छ भारत मिशन के चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। कैंपस में पहुंचे तो चारों तरफ फैली गंदगी और अव्यवस्थाएं देखकर दंग रह गए।
इस पर चेयरमैन ने तुरंत सीएमओ को फोन कर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि कैंपस की सफाई, मरम्मत व बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था तत्काल की जाए। स्वास्थ्य विभाग जैसे संवेदनशील स्थान की ये हालत निंदनीय है। सफाई की जिम्मेदारी केवल आम नागरिकों की नहीं, बल्कि सरकारी विभागों की भी है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने सीएमओ का कहा कि आप तो अधिकारी वाले कैंपस में रहते हैं, व्यवस्था ठीक करवाएं और मुझे फोन पर जानकारी दें। कैंपस में रह रहे कर्मियों ने भी बताया कि वे लंबे समय से इस गंदगी और बदइंतजामी को झेल रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद प्रधान प्रतिनिधि सुभाष खीचड़, नगर परिषद ईओ राजेंद्र सोनी, नप उप प्रधान प्रतिनिधि बिंटू टुटेजा और जिंदगी संस्था प्रधान हरदीप सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के टीम लीडर कुमार सौरभ मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबीर बस्ती से मलबे के ढेर उठाने के दिए निर्देश

टीम के साथ चेयरमैन जब कबीर बस्ती रोड पर पहुंचे तो महिलाओं ने सड़क पर जगह जगह मलबे के ढेर उठाने की गुहार लगाई। चेयरमैन सुभाष चंद्र ने संबंधित अधिकारियों को खाली प्लॉट में पड़े कूड़े और सड़क किनारे पड़े मलबे के ढेर तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। जिसे कुछ देर बाद ही जेसीबी से हटवा भी दिया गया।

-

मामला संज्ञान में आया है। रिहायशी कॉलोनी में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करवाया जा रहा है।

- डॉ. कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें