फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : पति-पत्नी तो कहीं ननद-भाभी ने पास की

Fri, 05 Dec 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के ​शिव नगर निवासी एक ही परिवार के सदस्य जिन्होंने परीक्षा पास की स्त्रोत प्रवीन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सामान्य पात्रता परीक्षा का परिणाम वीरवार-शुक्रवार रात को जारी कर दिया। परीक्षा परिणाम जारी होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों को राहत मिली है। अब उनको हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


एचएसएससी की ओर से जारी परिणाम में पति-पत्नी तो कहीं ननद-भाभी ने सफलता हासिल की है। सीईटी की 26 और 27 जुलाई को प्रदेशभर में बने केंद्रों पर आयोजित की गई थी। लगभग पांच महीनों के इंतजार के बाद परिणाम घोषित होते ही अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम जारी होने के बाद, अब सभी पात्रों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी भर्तियां शुरू होने की एक आस जगी है।

-

मानकीकरण का किसी को फायदा, तो किसी को नुकसान



सीईटी चार शिफ्टों में आयोजित की गई थी, इसलिए परिणाम जारी करने में नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) की प्रक्रिया अपनाई गई। पहली और चौथी पारी में कठिन प्रश्नों की संख्या ज्यादा रही। इससे कई उम्मीदवारों के लिए यह फायदेमंद रहा, तो कई ऐसे अभ्यर्थी भी रहे जिनकी परीक्षा आसान पारी में हुई है। उनके अंक इस प्रक्रिया के कारण घट गए हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। इस परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 40 फीसदी न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य किया गया था।
विज्ञापन


-

मैं और मेरा भाई दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहे हैं। यह परीक्षा मैंने और मेरे बड़े भाई दोनों ने पास की है। इस सफलता से परिवार के बाकी सदस्य काफी खुशी है। अब मैंने आगे वाली सरकारी भर्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि ग्रुप सी की सभी भर्तियों में मुझे परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

-रक्षा, गांव बनावाली।

-

बहन और मैं पिछले दो साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सीईटी का परिणाम घोषित होने के बाद परिवार को खुशी मिली है। उम्मीद है जल्द भर्तियां होंगी और हमें इनमें शामिल होने का मौका मिलेगा।

-कर्मवीर, गांव बनावाली।

-

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने पास की परीक्षा

सीईटी के जारी परिणाम में कई परिवार ऐसे हैं, जिनमें से भाई-बहन, ननद-भाभी, और पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के कई सदस्यों ने परीक्षा पास की है। शहर के शिव नगर निवासी एक परिवार के चार सदस्यों ने परीक्षा पास की है। प्रवीन कालवां और उनके पत्नी सुनीता ने ये परीक्षा पास की है। भाई प्रदीप और भाभी निशा ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रवीन का कहना है कि उन्हें अब भर्ती निकलने का इंतजार है। वहीं टोहाना निवासी राहुल और उनकी पत्नी लवली शर्मा ने परीक्षा पास की है। राहुल का कहना है कि वे पिछले एक साल से तैयारी में जुटे थे और परीक्षा पास करके खुशी मिली है। भीमां बस्ती निवासी ननद-भाभी ने भी परीक्षा पास की है। महक और उसकी भाभी दिव्या परीक्षा पास होने से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें