फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबकतरा दबोचा, जमकर धुना

Tue, 09 Jun 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस के सामने ही उसकी जमकर धुनाई कर डाली और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार को गांव झलनियां से आए अनिल कुमार और भट्टू से आई महेन्द्रो का पर्स चोरी हो गया।

सूचना पर सिक्योरिटी गार्ड मुस्तैद हो गए और नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर से एक युवक को दबोच लिया। युवक पूरी तरह नशे में था, वह अपना नाम व पता भी सही ढंग से नहीं बता पा रहा था।
विज्ञापन


लोगों ने उसे पुलिस के सामने ही पीटना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक को थाने में ले गई है, जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है।

दूसरी ओर नई सब्जी मंडी में सोमवार को एक युवक पैसों से भरा बैग चुराते हुए पकड़ा गया। जिसे दुकानदारों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नई सब्जी मंडी में गगन फ्रूट कंपनी से एक युवक बैग लेकर भाग रहा था, जिसे दुकानदार ने पकड़ लिया। युवक को दुकानदारों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें