फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बुलेट से पेट्रोल निकालते पकड़े, स्कूटी छोड़कर भागे युवक

विज्ञापन
फतेहाबाद में मोटरसाइकिल की पाइप निकालकर बोतल में निकाला गया पेट्रोल। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में दोपहिया वाहनों से पेट्रोल निकालने वाले युवकों का गिरोह सक्रिय हो गया है। नहर कॉलोनी की गली नंबर दो में बुलेट मोटरसाइकिल पर बोतल लगाकर पेट्रोल निकालते हुए स्कूटी सवार तीन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन युवक लोगों पर ईंटें बरसाकर स्कूटी छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। चेसिस और इंजन नंबर की मदद से पुलिस स्कूटी मालिक का पता लगा रही है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक नहर कॉलोनी निवासी अमित बंसल ने बताया कि वह गली नंबर दो में अपने दोस्त आकाश के घर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि बुलेट मोटरसाइकिल जो कि गली में खड़ा था, उसकी पाइप निकालकर बोतल में पेट्रोल निकाला जा रहा है। उन्होंने पेट्रोल निकालने वाले युवकों को पकड़ने के लिए उन पर निगरानी शुरू कर दी। दो लोग छत पर और दो नीचे खड़े हो गए। कुछ देर बाद स्कूटी पर तीन युवक आए और उन्होंने पेट्रोल निकालने का प्रयास किया तो नीचे खड़े लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन स्कूटी सवार युवक ईंटों से हमला करके स्कूटी छोड़कर भाग गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें