फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन तस्करों से 4 किलो 700 ग्राम गांजा पकड़ा

Sat, 08 Jul 2023 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धांगड़ और फतेहाबाद के भूना रोड पर पुल के पास से तीन युवकों को 4 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी तस्कर हिसार के गांव दौलतपुर निवासी सुमित उर्फ भइया और जींद के उचाना कलां निवासी संजय ग्रोवर उर्फ संजू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भूना रोड से एक आरोपी अजीत उर्फ जीतू को पकड़ा है।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस गांव धांगड़ में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सालमखेड़ा रोड की तरफ दो युवक टीम को देखकर भागने लगे। टीम ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में दोनों युवकों की पहचान सुमित उर्फ भइया और संजय ग्रोवर के रूप में हुई है। पुलिस ने सुमित उर्फ भइया की जांच की तो दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद जब टीम ने संजय ग्रोवर के पास मौजूद पॉलीथिन की जांच की तो उससे 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों से 3 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दूसरे मामले में सीआईए ने भूना रोड पर पुल के पास से अशोक नगर निवासी अजीत उर्फ जीतू से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। सीआईए टीम शुक्रवार को भूना रोड पुल के पास मौजूद थी। इस दौरान भूना की तरफ से आ रहा युवक टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया। जांच की तो युवक के पास मौजूद पॉलिथीन से एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें