फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इलेक्ट्रिक स्टोर की दुकान से नकदी, चांदी की प्रतिमा और अन्य सामान चोरी

Sat, 21 Dec 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी में नजर आया चोर। सोशल मीडिया
विज्ञापन
जाखल। चंडीगढ़ रोड स्थित इलेक्ट्रिक स्टोर की दुकान से शुक्रवार रात को नकदी, चांदी की प्रतिमा और अन्य सामान चोरी हो गया। दुकानदार ने पुलिस को चोरी के बारे में लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक युवक मुंह पर रुमाल बांधकर मोबाइल फोन की रोशनी में दुकान में चोरी को अंजाम देता नजर आ रहा है। पीड़ित दुकानदार सोहनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ रोड पर गगन इलेक्ट्रिक नाम से बिजली की दुकान चलाता है।
सोहनलाल के अनुसार शुक्रवार को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान में चोरी हो चुकी थी। सामान संभाला तो गल्ले से करीब 25 हजार रुपये, प्रॉपर्टी के कागजात, खाली चेक, माता रानी की चांदी की प्रतिमा और अन्य सामान गायब मिला।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी उसमें रात करीब सवा 12 बजे से पौने एक बजे के बीच एक युवक चेहरे पर रुमाल बांधकर दुकान में चोरी करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें