फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी, वारदात हुई कैमरे में कैद

Sat, 12 Oct 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर दुकान में चोरी करते हुए ।
विज्ञापन
रतिया। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास बुढलाडा रोड पर वीरवार रात्रि दो चोर दो दुकानों की सीढि़यों के दरवाजे तोड़कर नकदी व सामान चुरा कर ले गए। दुकानदारों को सुबह दुकान पर आने पर चोरी का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी चेक किए तो दो चोर चोरी करते दिखाई दिए। इसके बाद सूचना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

अरिहंत जनरल स्टोर के संचालक मनीष कुमार ने बताया कि सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो चोर सीढि़यों के रास्ते से दुकान के अंदर आते हैं।
दुकान के गल्ले में पड़ी करीब पांच हजार की नकदी और सामान चुरा कर ले गए। साथ लगती महालक्ष्मी किराना स्टोर के संचालक सचिन ने बताया कि चोर उनकी दुकान में भी सीढि़यों का दरवाजा तोड़कर नीचे उतरे और करीब एक हजार की नकदी और सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें