फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में पेपर बोर्ड में मोबाइल फिट करके लाने वाले छात्र पर मामला दर्ज

विज्ञापन
फतेहाबाद में परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते हुए डीईओ दयानंद सिहाग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भूथनकलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में चार मार्च को दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान छात्र के पेपर बोर्ड में मोबाइल फिट मिला था। इस मामले में आखिरकार पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ केंद्र अधीक्षक रवि की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्र के खिलाफ धारा 120 बी, 417 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर बोर्ड ने मामला दर्ज करवाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

अब इस मामले में कई अन्य भी लोग फंस सकते है, जिस-जिस के पास प्रश्नपत्र भेजा गया। इसके अलावा मोबाइल जड़ित पेपर बोर्ड तैयार करने वाला भी फंसेगा। मामले के मुताबिक बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने 4 अप्रैल को जांच के दौरान एक छात्र को मोबाइल के साथ पकड़ा था, जिसे देखकर सब हैरान रह गए थे, छात्र ने पेपर बोर्ड के अंदर मोबाइल फिट कर रखा था और उसके ऊपर शीशा लगा हुआ था। छात्र व्हाट्सएप चला रहा था और उसके पास गैलरी में अंग्रेजी विषय का सिलेबस भी था। टीम ने मोबाइल जड़ित मोबाइल को कब्जे में ले लिया था और यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी थी। बोर्ड ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के आदेश दिए थे।
सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट करने की आशंका
बोर्ड को आशंका है कि छात्र ने पहले भी पेपर आउट किया है। बोर्ड ने मामले में छात्र के मोबाइल में प्रश्नपत्र कहां से आया और इसने किस किस को भेजा। 31 मार्च को भी क्या छात्र ने सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट किया है। मोबाइल जड़ित पेपर बोर्ड किसने तैयार किया और किस किस को दिया गया है। मामले में कही गिरोह तो काम नही कर रहा है।
विज्ञापन

--------
भूगोल की परीक्षा में अंडरवियर में छिपा रखी पर्चियां, पकड़ा गया :
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को बारहवीं कक्षा की भूगोल की परीक्षा थी। परीक्षा को लेकर जिले में पांच उड़नदस्तों ने चेकिंग की। कंट्रोल रूम टीम ने परीक्षा के दौरान एक छात्र को पर्चियों के साथ पकड़ा है। कंट्रोल रूम इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद में निरीक्षण कर रही थी, इस दौरान एक छात्र को शक के आधार चेकिंग की गई तो वह घबरा गया। जांच की गई तो छात्र के पास तीन नकल पर्चियां बरामद हुई।
कोट
जिले में वीरवार को बोर्ड की भूगोल की परीक्षा थी। परीक्षा को लेकर अलग-अलग टीमों ने जांच की। कंट्रोल रूम टीम ने एक छात्र को नकल पर्ची के साथ पकड़ा है। इसके अलावा जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
कोट
पेपर बोर्ड में मोबाइल फिट करके लाने के मामले में केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की फिलहाल जांच चल रही है। जो भी इस मामले में शामिल मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें