फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से किराया वसूलने पर परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीईटी के लिए टोहाना आने वाले अभ्यर्थियों से जबरदस्ती पैसा वसूलने व दुर्व्यवहार करने के मामले में शहर पुलिस ने आरोपी निजी बस परिचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा देने के लिए आने वाले विद्यार्थियों के लिए फ्री बस सुविधा देने के आदेश दिए थे। जिसके चलते वे हिसार से टोहाना परीक्षा देने के लिए आ रहे थे। उस समय एचआर 39ई 7807 के परिचालक ने जबरदस्ती अभ्यर्थियों से किराया वसूल किया और टिकट भी नहीं दिया। जब अभ्यर्थियों ने उनका विरोध किया तो नीचे उतारने की धमकी दी तथा से बदतमीजी शुरू कर दी। अभ्यर्थियों ने परिवहन विभाग के निदेशक, जीएम फतेहाबाद, महाप्रबंधक फतेहाबाद व अड्डा इंचार्ज टोहाना को लिखित शिकायत दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए टोहाना संस्थान प्रबंधक ने शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई करने के लिए कहा तो पुलिस ने बस परिचालक के खिलाफ धारा 384, 188 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें