फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर में घुसकर मारपीट और सामान बाहर फेंकने के मामले में तीन महिलाओं समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

Sun, 24 Aug 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी मामले में जांच करते हुए एसएचओ सुरेंद्रा स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। हंस कॉलोनी में शनिवार को दीवार फांद कर घर में घुसकर ईंट बरसाने और सामान बाहर फेंकने के मामले में शहर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी जगदीश काजला कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में हंस कॉलोनी निवासी परमजीत कौर के बयान पर आरोपी अरुण निवासी हंस कॉलेनी, विनोद निवासी भोडिया खेड़ा, सानिया, मोहिता, अमनदीप कौर व सुभाष के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को हमले संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई हैं। इसमें आरोपी घर में घुसकर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि नकाबपोश आरोपी घर में डंडे लेकर घुसते और बाहर तोड़फोड़ कर रहे हैं। आरोपी लगातार ईंटें भी बरसाते नजर आ रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला परमजीत कौर ने आरोप लगाया है कि शनिवार को घर में गर्भवती बहू व बेटी के साथ मौजूद थीं। घर पर और कोई भी नहीं था। इसी दौरान घर में एकाएक कई लोग हथियारों से लैस होकर आ गए। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसते ही मारपीट करनी शुरू कर दी। हमले में गर्भवती बहू के भी चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें