फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फर्म के बैंक खाते से धोखाधड़ी से 44 लाख रुपये निकालने के आरोप में सरपंच, बैंक मैनेजर सहित 5 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। मैसर्ज सरना इंडस्ट्रीज के चालू बैंक खाते से 44 लाख रुपये निकालने के आरोप में सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट टोहाना के आदेश पर गांव अकांवाली के सरपंच जसपाल सिंह, एचडीएफसी की जाखल शाखा के तत्कालीन मैनेजर, गांव अकांवाली निवासी जसपाल, गांव भोड़ी निवासी दमनदीप सिंह, गांव धारसूल कलां निवासी भरत लाल गोयल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सीमा सरना ने बताया कि उनकी फर्म मैसर्ज सरना इंडस्ट्रीज का चालू बैंक खाता एचडीएफसी बैंक टोहाना में था। 4 सितंबर 2021 को उन्होंने फर्म का बैंक खाता नेट बैंकिंग से जांचा तो पता चला कि उनके खाते से 44 लाख रुपये किसी के द्वारा निकाल लिए गए हैं। उन्होंने एचडीएफसी बैंक टोहाना के मैनेजर से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह ट्रांजेक्शन एचडीएफसी बैंक की जाखल शाखा से हुई है। बैंक की शर्तों के मुताबिक जब भी चालू बैंक खाते से किसी व्यक्तिगत बचत खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर होती है, तो फोन करके या मैसेज करके पुष्टि की जानी अनिवार्य है, मगर फर्म के खाते से इतनी बड़ी ट्रांजेक्शन करने से पहले बैंक कर्मचारियों द्वारा न कोई फोन किया गया और न ही मैसेज आया।
उनके अनुसार इस धोखाधड़ी एवं षडयंत्र में शामिल गांव धारसूल कलां निवासी भरत लाल गोयल पहले आईसीआईसीआई बैंक शाखा टोहाना में कार्यरत था। उन्होंने अपनी फर्म सरना इंडस्ट्रीज की स्टॉक फंडिंग की बैंक लिमिट बनवानी थी तो वह अपने पति के साथ बैंक में भरत लाल से मिली। भरत लाल ने बैंक से लोन दिलवाने के लिए उनसे फर्म के कागजात और खाली चेक ले लिया।
विज्ञापन

भरत लाल ने कहा कि लोन का आवेदन हो गया, राशि बैंक खाते में आ जाएगी। फिर भरत लाल आईसीआईसीआई बैंक छोड़कर एचडीएफसी बैंक शाखा जाखल में कार्यरत हो गया। उनकी फर्म के खाते से राशि निकलते समय भरत लाल जाखल शाखा में ही कार्यरत था। जसपाल सिंह, जसपाल व दमनदीप सिंह व भरत लाल आपस में अच्छे दोस्त व पार्टनर हैं। इन्होंने साजिश के तहत फर्जी हस्ताक्षर चेक पर करके बैंक में दिया और बिना सूचना दिए 44 लाख रुपये उनकी फर्म के बैंक खाते से दमनदीप सिंह के नाम चेक में भरकर निकाल लिए।
धोखाधड़ी व साजिश का शिकार होने के बाद बैंक को शिकायत 4, 5, 6 व 8, 9, 10 सितंबर 2021 को दी गई। फिर एसपी फतेहाबाद को भी 16, 18 व 28 सितंबर 2021 को शिकायत दी गई। 2 अक्तूबर 2021 को भी बैंक व एसपी को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी गई लेकिन दोषीगण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा इस्तगासा दायर किया गया। अब अदालत के आदेश पर यह केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट टोहाना के आदेशानुसार पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में अभी जांच जारी है।
-देवीलाल, प्रभारी, सदर थाना टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें