फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों से मारपीट के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के मुनीमों पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले को लेकर पुलिस ने मुनीम सुभाष चंद्र निवासी खैरपुर की शिकायत पर ममेरे भाई की दुकान के मालिक के बेटे विक्रम उर्फ मोनू सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घायल ने बयान देते हुए बताया कि वह अनाज मंडी की दुकान नंबर 202 पर मुनीम का कार्य करता है और उसका छोटा भाई प्रेम शहर में कपड़े की दुकान पर काम करता है जबकि उसका ममेरा भाई भजन लाल निवासी अलीका मंडी की दुकान नंबर 144 में बतौर मुनीम का काम करता है। घायल ने बताया कि वह तीनों प्रतिदिन बाइक द्वारा अपने-अपने गांव से काम के लिए आते हैं और शाम को काम समाप्त करने के बाद एक ही बाइक पर तीनों साथ घर चले जाते हैं। घायल मुनीम ने बयान दिए कि बीती रात को जब वह तीनों बाइक द्वारा अपने गांव वापस जा रहे थे तो उनके पीछे से ही अन्य बाइकों पर सवार होकर ममेरे भाई की दुकान के मालिक का बेटा विक्रम उर्फ मोनू व अन्य लोग आ गए और इस दौरान जहां मोनू ने जेब से पिस्तौल निकाल लिया। वहीं उनके साथियों ने डंडे, लाठियों, रॉड व कापों से हमला कर दिया। इस हमले के पश्चात उसके ममेरे भाई ने घायल अवस्था में बताया कि वह जिस दुकान पर मुनीम है और दुकान के लड़के मोनू ने बैंकों से हेराफेरी की है जिसको लेकर उसने मोनू की पिता को जानकारी दी थी और उसके पिता ने इसे डांट दिया था। इसी रंजिश को लेकर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों के सहयोग से घायलों को रतिया के सरकारी अस्पताल में लाया गया था लेकिन हालत को देखते हुए रेफर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले को लेकर विक्रम उर्फ मोनू के अलावा करीब 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें