फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेबी वाले बाबा व उसके साथी समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक महिला ने एक कॉलोनी में रहने वाले बाबा अमरवीर, उसके दोस्त व एक महिला पर तीन साल तक ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। बाबा अमरवीर को जलेबी वाले बाबा के रूप में जाना जाता है। उसकी कई अश्लील वीडियो पहले भी वायरल हुई हैं, जिनको लेकर केस चल रहे हैं।
विज्ञापन

अब नई शिकायतकर्ता महिला ने बाबा पर वर्ष 2016 से तीन वर्ष तक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वर्ष 2016 में होली के दिन उसके पड़ोस की रहने वाली महिला उसके पास आई तथा कहा कि बाबा अमरवीर होली पर चौकी लगाता है उसमें चलेंगे। महिला ने चौकी पर जाना शुरू किया तो वहां उसकी पहचान बाबा अमरवीर व उसके दोस्त नरेंद्र से हुई। महिला ने बताया कि कुछ समय बाद पड़ोस की महिला ने कहा कि अपने पति की नौकरी के लिए बाबा के पास चलो तो तुम्हारे पति की नौकरी लग जाएगी। इस तरह वह बाबा के पास जाने लगी। एक दिन पड़ोसी महिला उसे बाबा की चौकी में ले गई। वहां मौजूद नरेंद्र ने उससे कहा कि मेरे घर जाकर मेरी मां को लंगर में ले आओ। जब वह नरेंद्र की मां को बुलाने के लिए गई तो वहां पहले से मौजूद बाबा अमरवीर ने उसका मुंह पकड़कर जबरन दो पतासे खिला दिए जिसके कुछ समय बाद नरेंद्र भी वहां आ गया। वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उस पता चला कि उसके साथ बाबा अमरवीर व उसके साथी नरेंद्र ने दुष्कर्म किया है। नरेंद्र ने कहा कि तेरी अश्लील वीडियो बना ली है। किसी को बताया तो उसे वायरल कर देंगे। महिला के अनुसार वर्ष 2018 से करीबन तीन साल तक उक्त लोग कभी उसके घर में आकर या कभी बाहर बुलाकर उसके साथ गलत काम करते रहे। वर्ष 2018 में चौकी में जाना बंद कर दिया तो उक्त लोगों ने उसके पति को उसके खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने पूरी बात अपने पति को बता दी। अब महिला ने 31 मार्च 2021 को घटना बारे महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है।
पहले भी चर्चा में रहा है बाबा : गौरतलब है कि इससे पूर्व भी शहर की काली माता मंदिर के पास रहने वाला बाबा अमरवीर उर्फ जलेबी बाबा पर महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। उस समय बाबा की कई अश्लील वीडियो वायरल हुई थी। तब से बाबा चर्चा में है। उसके खिलाफ अभी भी केस कोर्ट में चल रहे हैं। अब यह नया मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि महिला के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें