फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती को लेकर रोड जाम करने पर युवाओं के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग को लेकर टोहाना के गांव समैन में 8 मई को रोड जाम करने वाले करीब 20 युवाओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने एसआई गुलाब सिंह की शिकायत पर करीब20 नामालूम युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 283, 341 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दो साल से कोविड-19 के कारण सेना में किसी भी तरह की भर्ती नहीं हो रही है। कई बार भर्ती निकाली गई, लेकिन बाद में उसे स्थगित कर दिया गया। ओवरएज होने के कारण युवाओं में सेना में भर्ती होने का सपना टूटने की आशंका थी। इसी कारण रविवार 8 मई को गांव समैन के बस स्टैंड पर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे कुछ युवाओं ने रोड जाम करके प्रदर्शन किया। इन युवाओं ने एसडीएम डॉ. चिनार चहल के आश्वासन के बाद रोड जाम खोला था।
भूना पुलिस ने भी किया है केस दर्ज
इसी दिन समैन के अलावा भूना क्षेत्र के गांव जांडली खुर्द में भी युवाओं ने रोड जाम किया था। भूना थाना पुलिस ने एसआई प्रहलाद सिंह की शिकायत पर करीब 20 नामालूम युवकों के खिलाफ भूना-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 283 व 341 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

कोट
किसी भी समस्या के लिए रोड जाम करना गैरकानूनी है। युवाओं को अपनी बात उचित तरीके से रखनी चाहिए। रोड जाम करने के मामले में गांव के करीब 20 युवाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन

-जयभगवान, प्रभारी, सदर थाना टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें