फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिना अनुमति कॉलोनी काटने पर दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर पुलिस ने जिला नगर योजनाकार मोहन सिंह की शिकायत पर गांव शहनाल में विभाग की बिना अनुमति काॅलोनी काटने के आरोप में शहर की दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में वार्ड 10 के माॅडल टाउन निवासी स्नेहलता व अमरजीत कौर का नाम शामिल है। आरोप है कि उक्त महिलाओं ने गांव शहनाल में कृषि योग्य भूमि में 13 कनाल 13 मरले जमीन पर अवैध तरीके से काॅलोनी काट दी। पुलिस को दी शिकायत में डीटीपी मोहन सिंह ने कहा उक्त लोगों ने गांव शहनाल में कृषि योग्य 13 कनाल 13 मरले जमीन पर अपने स्तर पर अवैध तरीके से काॅलोनी काट दी। विभाग ने उक्त लोगों को नोटिस भेजे तो गौर नहीं किया।सूचना मिलने पर टीम पहुंची तो देखा कि उक्त लोगों ने अवैध तरीके से काॅलोनी काट रखी थी। शिकायत शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें