फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: होली की रंजिश में युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

विज्ञापन
फतेहाबाद के आजाद नगर में युवकों के हमले में घायल संतोष कुमार।
विज्ञापन
फतेहाबाद। होली के दिन रंग लगाने से इन्कार करने की रंजिश में युवकों ने आजाद नगर निवासी युवक संतोष पर शुक्रवार शाम तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में युवक घायल हो गया और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक के पेट, हाथ और गर्दन पर वार किए गए हैं। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल युवक संतोष कुमार निवासी आजाद नगर ने बताया कि वह शहर में सीसीटीवी कैमरे व लैपटॉप ठीक करने का काम करता है। होली के दिन उसे कुछ युवकों ने रंग लगाना चाहा तो उसने मनाकर दिया। इस बात को लेकर युवक उससे रंजिश रखे हुए थे। उसने बताया कि शुक्रवार शाम को जब वह काम निपटाकर अपने घर जा रहा था तो गैस एजेंसी गोदाम के पास तीन चार युवकों ने उसे रोक लिया और उससे झगड़ा करते हुए फाग पर रंग न लगवाने की बात कहते हुए उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया और उसे घायल कर वहां से भाग गए। इसके बाद उसके भाई ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल युवक की गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें