चिटफंड कंपनी द्वारा धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। 100 दिन में तीन गुना रुपये देने का झांसा देकर साढ़े लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। मामले में भूना पुलिस ने गांव जांडली कलां निवासी बलजीत सिंह की शिकायत पर चिटफंड कंपनी मिशन मनी एेंड एमडीटीएल के आरोपी ढाणी सांचला निवासी दिनेश, संदीप, बरनाला निवासी सीएमडी कपिल सिंगला, रणजीत, जगमोहन, गुरमीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में बलजीत ने बताया कि 17 जुलाई 2018 को दिनेश उसके पास और उसने कहा कि पंजाब में मथुरा दास तरसेम लाल कंपनी है जो कि कानूनी रूप से चल रही है। कंपनी रणजीत और कपिल सीएमडी हैं, जो कि उसके दोस्त हैं। आरोपियों ने कंपनी के प्लान के बारे में बताया और कि 100 दिन में तीन गुना रुपये मिलेंगे। इसके बाद आरोपियों के झांसे में आकर उसने 18 जुलाई 2018 को उसने कंपनी के खाते में 5 लाख 67 हजार रुपये की आरटीजीएस करवा दी। इसके बाद दिनेश दोबारा आया और उसने कंपनी के नए प्लान के बारे में बताया। इसके बाद उसने 31 जुलाई को 2 लाख 80 हजार रुपये कंपनी के खाते में डाल दिए। इसके बाद एक अगस्त को बताया कि कंपनी ने अपना नाम बदलकर मिशन मनी एंड एमडीटीएल कर लिया। आरोप है कि इसके बाद उसके खाते में कोई रुपये नहीं आए। इसके बाद जब उसने पूछा तो आरोपी बोले की कंपनी का साफ्टवेयर अपडेट हो रहा है। लेकिन किसी ने उसे बताया कि कंपनी ने दो माह काम किया और इसके बाद भाग गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने रुपये नहीं दिए। फिलहाल भूना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।