फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल ऑडियो मामले में उप सिविल सर्जन पर गिरी गाज, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन डॉ.गिरीश पर आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी लगाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप और वायरल ऑडियो मामले में गाज गिर गई है। शहर पुलिस ने इस मामले में टोहाना निवासी डॉ.गगनदीप गर्ग की शिकायत पर उप सिविल सर्जन डॉ.गिरीश पर भ्रष्टाचार अधिनियिम के तहत मामला दर्ज कर किया है। शहर पुलिस को इस मामले में डॉ.गगनदीप के सोमवार को बयान दर्ज कराए थे। शिकायत को लेकर मंगलवार को शहर पुलिस ने डीडीए से राय के लिए भेजना था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में टोहाना निवासी डॉ.गगनदीप गर्ग ने आरोप लगाया कि एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें नौकरी के नाम पर कर्मचारी रखने के लिए रुपये लेन-देन की बात चल रही है। आरोप है कि रुपये के लेन देने की जो बात कर रहा है वह डॉ.गिरीश है। इस मामले में किसी जैन नाम के व्यक्ति का नाम भी आ रहा है। आरोप है कि उप सिविल सर्जन पर पहले भी हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारी आरोप लगा चुके हैं। इस मामले में वायरल हो रही ऑडियो की जांच होनी चाहिए। शहर पुलिस ने इस मामले में डॉ.गगनदीप के बयान पर मंगलवार दोपहर को मामला दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले में सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से भी वायरल ऑडियो को लेकर शनिवार को शहर थाना में शिकायत दी गई थी।
ऐसे उछला आया मामला सामने
हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए डीसी के माध्यम से गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत और ऑडियो क्लिप की सीडी भेजी थी। कर्मचारियों ने आरोप लगाया था स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत से पुराने कर्मचारियों को हटा दिया और नए कर्मचारियों को रख लिया। नए कर्मचारियों को रखने में लेनदेन हुआ है। इस मामले में ऑडियो क्लिप भी सामने आई है जिसमें कर्मचारी को रखने के लिए रुपये लेनदेन की बात चल रही है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन का चार्ज लिया वापस
स्वास्थ्य विभाग ने आरोप लगने के बाद डॉ..गिरीश से उप सिविल सर्जन का चार्ज वापस ले लिया है। इस मामले को लेकर भी आरोप लगे रहे थे कि स्वास्थ्य विभाग ने डॉ.गिरीश को उप सिविल सर्जन का चार्ज दे रखा है।
शिकायत आने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में डीएसपी जांच करेंगे। एसपी इस मामले को जांच के लिए डीएसपी के पास भेजेंगे। डीएसपी आगे की जांच करेंगे। -यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें