रतिया। शहर पुलिस ने ढाणी कुनाल निवासी किसान जगविंद्र सिंह की शिकायत पर केटरर रतिया निवासी राज कुमार उर्फ राजू संगरुरियां, गोबिंद व एक अन्य महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ढाणी कुनाल निवासी पीड़ित किसान जगविंद्र सिंह ने कहा कि 15 फरवरी को उनके घर विवाह समारोह था। उसने कार्यक्रम से एक माह पहले केटरिंग का काम करने वाले राजकुमार से कार्यक्रम को लेकर बुकिंग की थी। कार्यक्रम टोहाना रोड स्थित पूजा कैस्टल में होना था। केटरिंग की बुकिंग करते समय राज कुमार ने कुल 3 लाख 70 हजार रुपये में केटरिंग की बात की। उन्होंने एक लाख रुपये मौके पर ही साई के तौर पर दे दिये। बाकी राशि दो किश्तो में कार्यक्रम से 3 दिन पहले 12 व 14 को फरवरी को दे दी। 15 फरवरी को कार्यक्रम के दिन फोन किया तो राज कुमार ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। उसका फोन बंद आने लगा। मजबूरी में उन्होंने मौके पर अन्य व्यक्ति से केटरिंग करवानी पड़ी। पुलिस ने आरोपी राज कुमार उर्फ राजू संगरुरियां, गोबिंद व एक अन्य महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज जांच शुरु कर दी। संवाद