गांव बड़ोपल के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : जैन स्ट्रीट पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर मंगल प्रवचनों से जैन समाज को संबोधित करतीं पूज्य माताजी। स्रोत जैन समाज
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल और खाराखेड़ी के बीच रविवार शाम को ट्रॉला के साथ टक्कर में कार चालक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सिरसा निवासी सत्यप्रकाश (42) और इंदु पत्नी महेंद्र किसी काम से हिसार गए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों सिरसा लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बड़ोपल और खाराखेड़ी के बीच कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रहे ट्रॉला से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सत्यप्रकाश कार में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घायल इंदु को एंबुलेंस की मदद से अग्रोहा मेडिकल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आना सामने आया है। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में चली गई और ट्रॉला से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़ोपल चौकी प्रभारी राधेश्याम का कहना है कि गांव बड़ोपल के पास हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है युवती की हालत नाजुक है। फिलहाल फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।