फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेपर देकर घर आ रहे छात्र को मारी कार चालक ने टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। पंजाब के सरदूलगढ़ में बीटेक का पेपर देकर लिफ्ट लेकर अपने गांव सदलपुर जा रहे एक छात्र को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इस मामले में भट्टू कलां थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर सेंट्रो कार चालक की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सौरभ निवासी गांव सदलपुर ने बताया कि वह बीटेक का छात्र है। 3 जनवरी को वह सरदूलगढ़ में बीटेक का पेपर देने के बाद वापस अपने घर आ रहा था। उसने शाम को करीब सवा 6 बजे फतेहाबाद से गांव जाने के लिए लिफ्ट ली थी। जब वह बाइक सवार के साथ गांव ढांड के पास पहुंचा तो पीछे से तेजगति से आ रहे सेंट्रो कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी दाहिनी टांग में काफी चोटें आई। इसके बाद लोगों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां से उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद आरोपी सेंट्रो चालक भी मौके से फरार हो गया। इस मामले में भट्टू कलां थाना पुलिस ने अज्ञात सेंट्रो कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें