फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गाड़ी ने पीसीआर को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के नए बस स्टैंड के पास सदर थाना की पीसीआर को पीछे से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीसीआर में सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा टक्कर मारने वाली गाड़ी का चालक भी घायल हुआ। तीनों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। मामले में शहर पुलिस ने हेड कांस्टेबल कंवर सिंह की शिकायत पर आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में कंवर सिंह ने बताया कि 27 मार्च की रात को सदर थाना की पीसीआर गश्त पर थी। जब नए बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी कृष्ण कुमार व चालक रोहताश घायल हो गए। इसके अलावा पीछे से गाड़ी को टक्कर मारने वाली गाड़ी का चालक भी घायल हो गया। तीनों घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल मेहूवाला निवासी बलराज, पुलिसकर्मी रोहताश और कृष्ण को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। हेड कांस्टेबल का आरोप है कि पीछे से पीसीआर को टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक ने के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। फिलहाल शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें