गांव पीलीमंदोरी के समीप चौपटा रोड पर बिजली के पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार
भट्टू कलां। गांव पीलीमंदोरी के पास बुधवार दोपहर बिजली के पोल से टकराने पर कार में सवार एक होमगार्ड की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सिरसा में होमगार्ड के तौर पर कार्यरत आदमपुर क्षेत्र के गांव चूली बागड़ियान निवासी 28 वर्षीय मनोज और सुरेंद्र कार से अपनी ड्यूटी कर सिरसा से अपने गांव चूली बागड़ियान आ रहे थे। चौपटा रोड पर गांव पीलीमंदोरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से जा टकराई और बाद में एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि सुरेंद्र की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। संवाद