फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिस्पोजल टैंक के पास गेट लगाकर किया कब्जा, आरोपियों ने एसडीओ के साथ किया विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के चिल्ली झील पर बने सीवरेज डिस्पोजल टैंक और स्टॉर्म वाटर टैंक के पास कब्जा का प्रयास को लेकर एसडीओ सतपाल रोज ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि डिस्पोजल टैंक के पास गेट लगा लिया गया और मिट्टी समतल करके दीवार बनाई जा रही है। जब मौके पर गए तो आरोपी बाप-बेटा ने विवाद कर लिया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ सतपाल रोज ने बताया कि शहर के जवाहर चौक में स्थित चिल्ली झील पर ही जन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डिस्पोजल टैंक बनाया गया। जिससे शहर का बरसाती पानी रंगोई नाले में जाता है। डिस्पोजल टैंक के पास दो लोगों द्वारा विभाग की जगह पर नाजायज तौर पर गेट लगा लिया गया और सरकारी जमीन पर जेसीबी चलाकर समतल करके उस पर दीवार निकालने कि कोशिश कर रहा थे। जब कर्मचारियों के साथ मौके पर गए तो आरोपी पिता-पुत्र ने मिलकर विवाद किया और सरकारी सम्पति को भी नुकसान पहुंचाया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन

कोट
मामले में एसडीओ की तरफ से शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- रणजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें