फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कैंसर स्टेज तीन और चार के मरीजों को मिलेगी पेंशन, पोर्टल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कैंसर के स्टेज तीन और चार के मरीजों को सरकार ढाई हजार रुपये पेंशन देगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों से आवेदन मांगे है। स्वास्थ्य विभाग आवेदनों को ऑनलाइन करेगा। पीपीपी से आय वेरिफाई होने के बाद मरीज को पेंशन मिलेगी। सरकारी अस्पताल से उपचार ले रहे मरीजों को स्टेज तीन और स्टेज चार के लिए अलग से प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन निजी अस्पतालों से उपचार ले रहे मरीजों को सरकारी मेडिकल कॉलेज से स्टेज तीन और चार का प्रमाण पत्र देना होगा। सरकार ने इसको लेकर घोषणा पिछले साल की थी लेकिन इसको लेकर पोर्टल अब लांच हुआ है। जिले में कैंसर के दो हजार से ज्यादा मरीज हैं। लेकिन करीब 400 मरीज बस पास के लिए आवेदन कर चुके हैं। पेंशन के लिए विभाग के पास सात आवेदन आए हैं जिन्हें विभाग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ऑनलाइन भेज चुका है।
विज्ञापन


परिवार की तीन लाख से कम आय वाले मरीज कर सकेंगे आवेदन
कैंसर के स्टेज तीन और चार के मरीज की पारिवारिक आय तीन लाख से कम होनी चाहिए। उप सिविल सर्जन डॉ. सुभाष का कहना है कि रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मरीज को अपने साथ किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज द्वारा या प्रमाणित कैंसर स्टेज तीन और चार का प्रमाण पत्र देना होगा। मरीज को आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और बैंक खाता की जानकारी के दस्तावेज देने होंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद मरीज का डाटा पोर्टल पर अपलोड होगा और मुख्यालय उसे वेरिफिकेशन के उपरांत सेवा विभाग की पेंशन के लिए भेजेगा। सेवा विभाग द्वारा पेंशन जारी की जाएगी।
कोट
कैंसर के स्टेज तीन और चार के मरीजों को सरकार ढाई हजार रुपये महीना पेंशन देगी। इसके लिए मरीज को स्वास्थ्य विभाग के पास आवेदन करना होगा। विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। जो मरीज शर्तें पूरी करते हैं वह जल्द से जल्द आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें