फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अवैध पानी-सीवरेज कनेक्शन वैध करवाने का अभियान जारी

Wed, 26 Aug 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शहर में पानी एवं सीवरेज के अवैध कनेक्शनों को वैध करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमों द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में घरों, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के कनेक्शनों की जांच की जा रही है तथा अवैध कनेक्शन पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जा चुके हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने पानी एवं सीवरेज कनेक्शन जल्द से जल्द मंजूर करवाएं। 1 सितंबर से नोटिस दिए जाने के बावजूद कनेक्शन वैध नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के सीवरेज कनेक्शन बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पेयजल कनेक्शन के लिए 1000 तथा सीवरेज कनेक्शन के लिए 500 शुल्क निर्धारित है। उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने कनेक्शन वैध करवाएं और भविष्य में होने वाली कार्रवाई से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें