फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सभी मेडिकल स्टोर पर लगेंगे कैमरे, एनकोर्ड की बैठक में एसपी ने दिए निर्देश

Fri, 26 Jun 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला स्तरीय एनकोर्ड की बैठक लेते पुलिस अधीक्षक निकिता
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार में शुक्रवार को जिलास्तरीय एनकोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जन जागरूकता और सभी विभागों के समन्वित प्रयास बेहद आवश्यक हैं ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में एसपी ने केमिस्ट संचालकों के लिए भी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी केमिस्ट स्टोरों पर कैमरे लगाना सुनिश्चित किया जाए जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशा मुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान एसपी ने खेल विभाग को निर्देश दिए कि पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित कर गांवों में खेल सुविधाओं का विकास किया जाए तथा बच्चों और युवाओं को अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सकता है।
विज्ञापन

एसपी निकिता ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों एवं कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए। एसपी ने शिक्षण संस्थानों से अपील की कि यदि स्कूल या कॉलेज के आसपास कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, जिला न्यायवादी देवेंद्र मितल, डीएमसी प्रवीण कुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह, सीएमओ डॉ. बुधराम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें