फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार अपनाने का आह्वान

Sat, 04 Jul 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन करते भाजपा नेतागण। प्रवक्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा के स्मृति पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को जिला कार्यालय उदय कमल में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के विचार जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व विधायक दुड़ाराम मुख्य वक्ता रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। मंच संचालन जिला महामंत्री विकास ललोदा ने किया। मंच पर चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, प्रो. रविंदर बलियाला, राजपाल बैनीवाल, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खीचड़ और कार्यक्रम संयोजक संजय रेवड़ी मौजूद रहे।
सुभाष बराला ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का संकल्प लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं था बल्कि भारत की आत्मा और स्वाभिमान की रक्षा का अभियान था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और राष्ट्रवादी सोच को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी सिद्धांतनिष्ठ राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवाद के प्रबल पुरोधा थे। उनका जीवन संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने विचारों और साहस से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में अपना जीवन समर्पित किया।
जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष इंद्र गावड़ी, जगदीश शर्मा, सविता टुटेजा, अवतार मोंगा, जगदीप मोंगा, राधाकृष्ण नारंग, मुलखराज चावला, शम्मी ढींगड़ा, अनूप भारद्वाज, जगदीश नायक, विकास शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फतेहाबाद। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन करते भाजपा नेतागण। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें