फतेहाबाद। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोडिया खेड़ा में एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत पेंटिंग और ईको क्विज आयोजित की गई। पेंटिंग में मनजीत और दीपिका प्रथम रहे।
प्रतियोगिता में फतेहाबाद के विभिन्न स्कूलों के 137 बच्चों ने भाग लिया। इको क्विज में 9वीं से 12वीं कक्षा के 52 बच्चों ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए दो ग्रुप बनाए गए जिसमें छठी से 8वीं कक्षा के 51 और 9वीं से 12वीं कक्षा के 34 बच्चों ने भाग लिया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा में मानावाली स्कूल से मनजीत प्रथम, भोडिया खेड़ा स्कूल से डिंपल द्वितीय तथा खैराती खेड़ा स्कूल से राहुल तृतीय रहे।
इसी तरह 9वीं से 12वीं कक्षा में बनगांव स्कूल से दीपिका प्रथम, भोडिया खेड़ा स्कूल से प्रिया द्वितीय, भोडिया खेड़ा स्कूल से कोमल तृतीय रही। ईको क्विज में भोडिया खेड़ा स्कूल से डोली प्रथम, भोडिया खेड़ा स्कूल से फिरदोज बानो द्वितीय और भोडिया खेड़ा स्कूल से लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को वन विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग से उपवन राजिक प्रभारी यशवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चों को जागरूक किया।
इस मौके पर हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की जिला समन्वयक भारती अरोड़ा, वन विभाग से वन दरोगा अमीलाल, महेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, सुनील कुमार, वनरक्षक पवन कुमार, सुमन, उपवन राजिक वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।