फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में आज से शुरू होगी सिजेरियन डिलीवरी

Fri, 06 Feb 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओटी शुरू करते हुए कर्मचारी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सर्जिकल कैंप नहीं लग पाया। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने ऑपरेशन थियेटर के मरम्मत कार्य शुक्रवार को बीच में बंद कर दिया। कैंप लगाने के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से सफाई करवाई गई और 24 घंटे के लिए कैमिकल के छिड़काव के बाद बंद किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण को खत्म करने के लिए ओटी को 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। शनिवार से अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी शुरू होंगे। फिलहाल स्थिति ये है कि 23 जनवरी को अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन थियेटर में मरम्मत कार्य के चलते सिजेरियन केस बंद कर दिए थे। सिजेरियन डिलीवरी केस भी अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहे थे। फिलहाल विभाग का दावा है कि डिलीवरी शुरू हो जाएगी। हालांकि विभाग इसे सात दिन के लिए शुरू करेगा, सर्जिकल कैंप के समापन के बाद दोबारा से लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार काम शुरू करेंगे।

-

परदे के सहारे रहेगी व्यवस्था

ऑपरेशन थियेटर में मरम्मत कार्य के दौरान दरवाजे लगाने का काम भी चल रहा था। जिसे बंद कर दिया गया है, कक्षों के बाहर दरवाजे न होने से कर्मचारी परदे लगाने में जुटे रहे। ओटी कक्षों के बाहर परदे लगाकर व्यवस्था चलाई जाएगी।
विज्ञापन


-

ऑपरेशन थियेटर में मरम्मत कार्य चल रहा था, जिसे शुक्रवार को बंद करवाया गया है। ओटी को 24 घंटे के लिए एक बार बंद किया गया है ताकि संक्रमण खत्म हो सके। शनिवार से रूटीन में ओटी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें