फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूड़े से भरे कैंटर और पिकअप में टक्कर, भैंस बेचने आए व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अहरवां के पास तूड़े से भरे कैंटर और पिकअप गाड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार पंजाब के जिला मानसा गांव भादड़ा निवासी बलदेव सिंह की मौत हो गई। मृतक फतेहाबाद में भैंस बेचने के लिए आया था। मामले में सदर पुलिस ने मृतक के बेटा गुरदीप सिंह के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में गुरदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता बलदेव सिंह पिकअप गाड़ी में दो भैंस बेचने के लिए आए थे। एक भैंस यहां पर बिक गई और दूसरी भैंस को वापस ले जा रहे थे। गांव अहरवां के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर जिसमें तूड़ा भरा हुआ था ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिकअप में परिचालक की साइड बैठे पिता को चोटें लगी। गंभीर हालत में बुढ़लाडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें